फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जश्न में डूबे लोग..और बोले हैप्पी न्यू ईयर

Thu, 01 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के एक होटल में नववर्ष का जश्न मनाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में नए साल के स्वागत का जश्न बुधवार देर शाम से शुरू हुआ। नववर्ष के स्वागत और बधाई का सिलसिला पूरी रात तक चलता रहा। शहर के प्रमुख होटलों से लेकर अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रंगीन लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया था। घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची, लोगों में बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले में नववर्ष के स्वागत के लिए शहर में जोरदार तैयारियां देखने को मिलीं। सभी ने जश्न की तैयारियां अपने तरीके से पहले से कर रखी थीं। बाजार में गिफ्ट शॉप, फूल व बुके के स्टॉल पर बुधवार को दिन भर लोगों की भीड़ रही। नए साल की पूर्व संध्या पर डायरी, पेन और कैलेंडर की खूब बिक्री हुई। व्यापारी अशोक कुमार कसौधन ने बताया कि उनकी दुकान पर डायरी 30 से 2500 रुपये, कैलेंडर, 10 से 70 रुपये और पेन पांच से 500 रुपये तक की खरीदारी हुई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर डायरी, कैलेंडर और पेन की खूब बिक्री हुई।
होटल व्यवसायियों ने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों को स्पेशल पैकेज देकर बुधवार शाम न्यू ईयर की पार्टी का सेलिब्रेशन किया। शहर के कुछ स्थानों पर युवाओं ने डीजे लगाकर डांस किया। युवाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष का स्वागत किया। होटलों और हाईवे पर स्थित ढाबों में शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। रात के 12 बजते ही चारों तरफ पटाखों की आवाज गूंज उठी। डीजे की धुन पर नाचने-थिरकने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। रात 12 बजे से ही मोबाइल के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आने लगे बधाई संदेश
न्यू ईयर की बधाइयों का सिलसिला देर शाम से सोशल मीडिया पर शुरू हो गया। लोग सोशल साइटों के जरिए अपने करीबियों और शुभचिंतकों को नए साल की एडवांस बधाइयां दो दिन पहले से ही देने लगे। लोगों ने एसएमएस और वीडियो पोस्ट के माध्यम से नए साल की खुशियां शुभचिंतकों के साथ साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें