फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को बारिश न होने से लोगों को राहत मिली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है। हवा सामान्य गति से पुरवा चलने की संभावना है।
शनिवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिल गई। खेत में नमी बढ़ जाने से किसानों ने खेती बाड़ी का कार्य शुरू कर दिया। किसान धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। शहर के पयागीपुर चौराहे पर निर्माणाधीन ओबरब्रिज के पास हुए जलभराव से लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है। हवा सामान्य गति से पुरवा चलने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 93-92 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 8.5 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें