फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसिंहपुर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में बनकर तैयार 100 बेड के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

करीब 70 लाख रुपये की लगात वाले प्लांट की मशीन जल्द पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए पाइप लाइन का कार्य शुरू करा दिया गया है। शनिवार को डीएम व अन्य अधिकारियों ने कार्य का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने पहल करते हुए गन्ना विभाग से एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत कराने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

करीब 70 लाख रुपए की प्लांट मशीन जल्द पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए बिरसिंहपुर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने इस हॉस्पिटल को कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए चयन किया है। शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व डीपीआरओ आरके भारती के साथ हॉस्पिटल में चल रहे पाइप लाइन के कार्य का जायजा लिया। डीएम ने पाइप लाइन के संबंध में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें