फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 14 Jan 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति का त्योहार शनिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड, धोपाप समेत कई घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने गोदान, अन्न-वस्त्र आदि का दान कर पुण्य की कामना की। मकर संक्रांति पर कई जगह मेला भी लगा।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। शनिवार को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व जिले में उल्लास पूर्वक मनाया गया। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड व धोपाप घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु सुबह ही पहुंचे।

साथ ही अन्य छोटे-छोटे घाटों पर लोगों ने गोमती में स्नान किया। मकर संक्रांति पर लोगों ने गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके बाद गोदान, अन्न-वस्त्र आदि का दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन


गोमती में स्नान करने न पहुंच पाए लोगों ने सुबह ही घरों में स्नान कर मान्यता अनुसार लाई, चूरा, तिल, गुड़ आदि खाकर शुभ किया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। लायंस क्लब ने सीताकुंड घाट पर खिचड़ी भोज किया।

साधु-संतों को वस्त्र आदि दान किया। सहयोगी विचार मंच की ओर से शहर के पयागीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी भोज में शामिल हुए। इसके अलावा शहर के पंचरास्ता, बस स्टेशन के निकट, विनोबापुरी समेत कई स्थानों पर आयोजित खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें