फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका अमर सिंह का पुतला

Sun, 23 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच रविवार शाम सपा कार्यालय के पास समाजवादी युवजन सभा ने अमर सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अमर सिंह को पार्टी से निकालने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से सपा में चल रही कलह के बीच रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। सुपर मार्केट सिंह पार्टी कार्यालय के पास सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह का पुतला फूंका।

उन्होंने कहा कि सपा की मौजूदा कलह के लिए अमर सिंह जिम्मेदार हैं। पार्टी से जुड़े युवा किसी भी कीमत पर सपा को टूटने नहीं देंगे। इस मौके पर मोईद खान, फूल, आजाद खां, फैजुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें