फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज तिलोई में जाने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय तहसील के रोहसी बुजुर्ग में भूमि चिह्नित होने व खतौनी में अंकित होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज का निर्माण तिलोई में प्रस्तावित होने की जानकारी पर बुधवार को स्थानीय लोग प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन

लोगों ने शहर में जुलूस निकालने के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज को दिया। ज्ञापन में जिला अस्पताल के नजदीक चिह्नित भूमि पर ही मेडिकल कॉलेज निर्माण कराए जाने की मांग की है।
एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार को दिए गए ज्ञापन में प्रस्तावित जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए गौरीगंज के रोहसी बुजुर्ग में भूमि चिह्नित होने तथा खतौनी में अंकित होने की बात का उल्लेख करते हुए जिला मुख्यालय के समीप इसका निर्माण करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लोगों ने रोहसी बुजुर्ग में राजकीय मेडिकल निर्माण नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर शशिकांत मिश्र, अभिषेक सिंह उर्फ पंकज, जैनुल हसन व फिरोज आलम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें