फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग की मांग को  लेकर बेमियादी अनशन जारी       

Thu, 20 Jul 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अफसरों के‌ खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्माणाधीन कड़वारनाका फ्लाईओवर की सुस्त गति व वैकल्पिक मार्ग की समस्या से जूझ रहे शहरवासी बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अनशन पर रहे। अनशन पर बैठे लोगों ने रेलवे ब्रिज के निर्माण व अन्य समस्याओं को लेकर डीआरएम को संबोधित ज्ञापन रेलवे अधिकारियों को दिया। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का निदान न होने की दशा में संघर्ष जारी रखने की चेतावनी भी दी।       
विज्ञापन



 कुड़वार नाका क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले लोगों ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व सेतु निगम की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ब़हस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा।  सुधीर तिवारी ने कहा कि सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है। रेलवे की ओर से भी सुस्त गति से कार्य किया जा रहा है। सेतु निगम और रेलवे की ओर से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तक नहीं की गई। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर लोग बेमियादी अनशन करने को बाध्य हुए हैं।  

निर्माण कार्य में तेजी और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा। प्रदर्शन की सूचना पर रेलवे विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान डीआरएम को संबोधित ज्ञापन रेलवे अधिकारियों को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में दीपक जायसवाल, मोहित मयंक तिवारी, अभिषेक शुक्ला, ललित मिश्र, शशांक पांडेय, राम मिलन, विवेक विक्रम, धीरेंद्र, शिवाकांत पांडेय, प्रणीत सिंह बौद्घिक, अभिषेक सिंह, अंजनी तिवारी, अखिलेश तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, शुभम मिश्र, आलोक तिवारी, अवधेश तिवारी सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें