फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चित्रगुप्त जयंती पर किया कलम-दवात पूजन

Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के विवेकनगर ​स्थित वैकुंठ धाम मंदिर में आयोजित कलम-दवात पूजन में मौजूद लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती पर बुधवार को शहर के विवेकनगर स्थित वैकुंठ धाम मंदिर में चित्रांश सेवा समिति की ओर से सामूहिक कलम-दवात पूजन हुआ। पूजन और आरती के बाद प्रतिभाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव और महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए आयोजन के संयोजक काशी प्रसाद श्रीवास्तव रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव और डीके सिन्हा सहित चित्रांश बंधुओं व मातृशक्ति को अंगवस्त्र भेंट किए गए।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने निबंध प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार दिए। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का भी सम्मान किया गया। डॉ. सलिल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। सचिन श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मुख्य यजमान डॉ. आशुतोष सक्सेना व प्रीति श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन


चित्रगुप्त मंदिर में यम द्वितीया पर कलम पूजन
कादीपुर। यम द्वितीया के पावन पर्व पर बुधवार को चित्रगुप्त मंदिर रानीपुर कायस्थ में कलम पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने सुख-समृद्धि और न्याय की कामना की। सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर रवि श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें