फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में मोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के आदर्शनगर वार्ड में रेलवे अस्पताल के पास एक मोर पर मंगलवार की दोपहर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों का शोर सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचे, मोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। किसी तरह से लोगों ने उसे कुत्तों के शिकंजे से मुक्त कराया। कुछ देर बाद ही मोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर शहर के आदर्शनगर वार्ड में स्थित रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे मोर पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर शाहबाज खान ने लोगों की मदद से मोर को कुत्तों के शिकंजे से मुक्त कराया।
शाहबाज ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस कर्मियों को दी। कुछ ही देर बाद मोर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें