फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में प्रौढ़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली से घर पहुंचे एक प्रौढ़ की होम क्वारंटीन के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। प्रौढ़ की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने शव कब्जे में लेकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय नौरंग (विरसिंहपुर) निवासी प्रवासी योगेंद्र सिंह (55) पुत्र शारदा सिंह बीते 17 जून को दिल्ली से घर पहुंचे थे। ग्राम निगरानी समिति ने योगेंद्र सिंह को होम क्वारंटीन किया था। सोमवार की सुबह योगेंद्र सिंह की मौत अचानक मौत हो गई।
योगेंद्र सिंह की मौत होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विरसिंहपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद अकरम खान ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि एहतियातन मृतक के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें