फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उमस भरी गर्मी से बढ़े उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज

Thu, 24 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश के बाद अब निकल रही धूप और उमस लोगों को बीमार बना रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में उल्टी-दस्त, डायरिया और पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को करीब 130 मरीज पेट दर्द व उल्टी दस्त, 85 मरीज सर्दी, जुकाम, 65 मरीज शुगर व बीपी के पहुंचे। इसके अलावा बुखार व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि उमस से डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है। प्रतिदिन 10 से 12 उल्टी दस्त के मरीज भर्ती हो रहे हैं। वार्ड भी फुल चल रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि बारिश होने से पानी दूषित हो गया है। वर्तमान में साफ सफाई की अनदेखी भारी पड़ रही है। बासी खाना खाने से बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में बचाव के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें। साफ पानी पीने व खान-पान में संयम बरतने की जरूरत ह्रै। उन्होंने कहा कि अधिक पानी पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें