फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराया बेकाबू ट्रक, पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 15 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार आजमगढ़ जिले के रानी की सराय के हसनपुर निवासी राहुल (35) और उनके पिता रामआसरे (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। राम आसरे की घटनास्थल पर मौत हो गई। राहुल को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटना रात 10 बजे हुई। ट्रक को को राहुल चला रहे थे। रामनाथपुर गांव के पास नींद आने से ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। रामआसरे वाहन में फंस गए थे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहुल को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खड़े ट्रक में पीछे से टकराया टैंकर, दो लोग जख्मी
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर के पास बृहस्पतिवार रात खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार टैंकर टकरा गया। दुर्घटना में टैंकर चालक लखीमपुर खीरी के फरधान के सिसवा कलां निवासी रितेश कुमार (30) व बांकेगंज, मैलानी निवासी कीरत सिंह (19) घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें