सुल्तानपुर। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। पटना से इंदौर जाने वाली पटना-इंदौर अप एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। पटना-कोटा अप एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। आनंदविहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। प्रमुख ट्रेनोें के लेट होने से ठंड में यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों के लेट होने की पुष्टि की है। (संवाद)
सरयू एक्सप्रेस का संचालन बहाल
मनकापुर से प्रयागराज संगम के बीच रोज चलने वाली सरयू अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन रेलवे की ओर से दो व तीन जनवरी को आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया था। शनिवार से दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन बहाल किया जा रहा है। कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या व प्रयागराज संगम का सफर करने की सुविधा मिलेगी। (संवाद)