फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कूड़े में फेंकी अस्पताल की दवाएं, वीडियो वायरल

Sat, 04 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीएचसी के पास पड़ी दवाइयां।
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए आई दवाएं कूड़े में फेंकने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बताया गया कि सीएचसी में मौजूद कुछ सरकारी दवाएं कालातीत हो गई थीं। उन्हें ही कूड़े में फेंका गया, लेकिन फेंकी गई दवाओं में कई ऐसी दवाएं भी मिली जो अब भी उपयोगी थी। इनमें एल्बेंडाजोल, अमाक्सीसिलिन सहित कुछ अन्य दवाएं शामिल थी। भारतीय किसान यूनियन (हिंद गुट) के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह ने शुक्रवार को इसकी फोटो व वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल करते हुए अफसरों से पूरे मामले की शिकायत की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कूड़े में फेंकी गई दवाओं का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराने पर गड़बड़ी मिली तो दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें