फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूधिया रोशनी से जगमग हुआ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम

Sun, 09 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में लगीं एलईडी लाइटें।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबे समय से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह व शाम को टहलने वाले लोगों को अब सुविधा मिलेगी। नगर पालिका ने स्टेडियम परिसर के चारों तरफ एलईडी लाइटों को स्थापित करा दिया है। यह कार्य करीब दो माह पहले शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

करीब 10 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका की ओर से 120 वाट की 60 एलईडी लाइटों को लगवाने का कार्य शुरू करवाया गया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने बताया कि खेल संघ ने नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल से इसकी मांग की थी।
उन्हें बताया गया था कि सुबह व शाम के समय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहर से बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। शाम होने के बाद स्टेडियम परिसर में अंधेरा छा जाता था। जिससे लोगों को टहलने में परेशानी होती थी। स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था होने से वरिष्ठ नागरिकों व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि खेल संघ के अलावा वरिष्ठ नागरिकों ने भी स्टेडियम परिसर में लाइटें लगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

स्टेडियम की तीनों बाउंड्रीवाल पर लाइटें लगवा दी गईं हैं। इससे मैदान परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। इसे खेल विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया गया है। नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक जगहों पर प्रकाश की व्यवस्था लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें