सुल्तानपुर। रोटरी क्लब व आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बरातघर परिसर में रविवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह ने किया। शिविर में 500 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें 50 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है। चयनित मरीजों को आरजे शंकरा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां सोमवार को इनका ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. डीएस मिश्रा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिव डॉ. अभिषेक पांडेय, संजय केसरवानी, संदीप कुमार, नीरव पांडेय, प्रमोद मल्होत्रा, वेद प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।