फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जगमग रोशनी से नहाए पंडाल, झांकियों ने मोहा मन

Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के पंडाल में माता रानी का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को शहर के देवी पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर लोगों ने जगह-जगह चल रहे भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा। सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए गए।
विज्ञापन

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाहगंज चौराहा, चौक, ठठेरी बाजार, रेलवे स्टेशन मोड़, दरियापुर तिराहा, सूरज टॉकीज चौराहा, राहुल चौराहा, पयागीपुर चौराहा और गोलाघाट समेत कई स्थानों पर भंडारे चल रहे हैं। भाजपा विधायक विनोद सिंह ने डाकखाना चौराहे से विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शिव चौक स्थित मां भगवती के पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रेलवे स्टेशन मोड़ पर विविध आयोजन हुए, जबकि गांधीनगर में अष्टभुजी की प्रतिमा के पास बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने श्रद्धालुओं और आयोजकों से डीजे की आवाज नियंत्रित रखने की अपील की।
विज्ञापन

बाधमंडी में आर्य समाज की ओर से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन डॉ. आरए वर्मा ने किया। संयोजक प्रोफेसर अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर 26 अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र शुक्ल, कंचन सिंह, अजीत द्विवेदी और उदयराज प्रजापति मौजूद रहे।

मां के जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

शिव चौक में बृहस्पतिवार रात शिव शक्ति जागरण समिति की ओर से 22 वां भगवती जागरण आयोजित किया गया। डीआईजी अयोध्या मंडल सोमेन बर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। भजन गायक धर्मेंद्र पांडेय, अतुल पांडेय, धीरज, संजना चौधरी और प्रशांत ने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। गोंडा से आए राजा छलिया की ओर से प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी, नरसिंह अवतार और गणेश वंदना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सिमोन शुक्ला और उनके भाई को सम्मानित किया गया। महिला संस्थाओं को चुनरी और शृंगार सामग्री भेंट की गई। महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खानपान की सामग्री खरीदने में बरतें सावधानी
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष राजदेव शुक्ल ने बताया कि मेले में ठेले और फुटपाथ पर खानपान की दुकानें लगी हैं। मिलावटी खाद्य सामग्री बिकने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने, दूषित सामग्री से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

शहर के पंडाल में माता रानी का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

शहर के पंडाल में माता रानी का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

शहर के पंडाल में माता रानी का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें