फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज प्रकाशित होगी पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुनरीक्षण अभियान के बाद पंचायत की मतदाता सूची में 20,28,565 वोटर बनाए गए हैं। मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। लोग मतदाता सूची को देखकर 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां लिए कर सकेंगे। इसके निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश को देखते हुए विभाग ने पंचायत मतदाता सूची तैयार कर ली है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि घर-घर चले पुनरीक्षण अभियान में 3,23,416 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। सत्यापन में 2,32,236 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। मृतकों का नाम हटाए जाने के बाद 91,180 मतदाता बढ़े हैं। अब 20,28,565 मतदाता हो गए हैं। अभियान में 44,758 का नाम संशोधित किया गया है। बुधवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन करते हुए बूथों पर सूची भेजी जाएगी। लोग सूची का अवलोकन कर सकेंगे। महिला व पुरुष मतदाताओं का विवरण अलग किया जा रहा है। छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
मतदाता सूची का जारी रहा मैपिंग कार्य
विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को मैपिंग का कार्य चलता रहा। बीएलओ अपने कार्यालयों व अन्य स्थानों पर अभियान को अंतिम रूप देते रहे। दोबारा सत्यापन में मिले अनुपस्थित, मृतकों व स्थानांतरित मतदाताओं को सूची तैयार की जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 26 दिसंबर को सत्यापन का सही आंकड़ा आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें