फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएसए का निर्देश बेअसर, खुले रहे निजी विद्यालय

विज्ञापन
योगीवीर में खुले एक निजी विद्यालय में पढ़ने जाते बच्चे। - फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद जिलाधिकारी के आदेश का निजी विद्यालयों की ओर से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को कक्षा आठ तक के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की थी। इसके बाद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालय खुले रहे। सुबह कई विद्यालयों की बसें व अन्य वाहन बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंचे। दोपहर बाद छुट्टी होने पर उन्हें घर तक पहुंचाया। निजी विद्यालयों के खुले रहने से बच्चे ठिठुरते हुए भीषण ठंड में स्कूल पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड में लापरवाही बच्चों का सेहत खराब कर सकती है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि निजी विद्यालयों के खुलने की जानकारी नहीं मिली। आदेश सभी के लिए जारी हुआ था। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें