फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संस्कृति उत्सव में पल्लवी अव्वल, अवनीश दूसरे स्थान पर

Fri, 10 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संस्कृति उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पल्लवी गुप्ता को पहला तो अवनीश शुक्ला को दूसरा स्थान मिला है। शहर स्थित पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों के प्रदर्शन के बाद उनका चयन किया गया। इसके पहले तहसील सदर का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

तहसील के कार्यक्रम में भी गायन, वादन व नृत्य के कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल तीन सदस्यों ने कलाकारों का चयन किया। पहला स्थान पल्लवी गुप्ता को मिला। निर्णायक मंडल में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज की संगीत आचार्य रोली श्रीवास्तव, संगीत विधा संयोजक राम प्रकाश शर्मा व अरुण जायसवाल शामिल रहे। पांचों तहसीलों के विजेताओं को देखते हुए जिला स्तरीय कलाकारों का चयन समिति ने किया। इसमें पहला स्थान पल्लवी गुप्ता, दूसरा अवनीश शुक्ला और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अतुल पांडेय व हर्षित यादव को मिला।
जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव ने कहा कि गायन, वादन व नृत्य के चयनित कलाकारों ने विभिन्न विधाओं का अच्छा प्रदर्शन किया। चयनित कलाकार मंडलस्तरीय संस्कृति उत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें