फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पेंटिंग में रुद्र और स्लोगन लेखन में मरियम ने मारी बाजी

Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी की स्वच्छता को लेकर केएनआईसीई करौंदिया में पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग में रुद्र जायसवाल और स्लोगन लेखन में मरियम बानो ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने गोमती नदी की स्वच्छता पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र रुद्र जायसवाल को प्रथम, सुंदरम निषाद को द्वितीय तथा आशीष निषाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन लेखन में कक्षा 11 की छात्रा मरियम बानो ने प्रथम स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में कक्षा 11 की छात्रा अपूर्वा श्रीवास्तव ने प्रथम, कंचन निषाद ने द्वितीय और वैष्णवी पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में प्रशंसा मिश्रा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें