फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंभुआ सीएचसी में भी लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ सीएचसी में भी ऑक्सीजन का प्लांट लगवाने की कवायद शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा विधायक ने अपनी निधि से धनराशि दी है। निधि से धनराशि खर्च करने के संबंध में डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे का अंदेशा जताया है। इसे देखते हुए लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी आगे आए हैं।
विधायक ने अपनी निधि से सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक ने निधि से 30 बेड के ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्लांट लगवाने की अपेक्षा डीएम से निधि से की है।
विज्ञापन

उन्होंने निधि से इस प्लांट के लिए धनराशि लेने की सहमति दे दी है। विधायक की पहल पर एक और सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने की संभावना बढ़ गई है।
अभी तक जिलें में कादीपुर सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है, जबकि अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में बड़ा प्लांट जल्द संचालित होने की संभावना है। जिला अस्पताल में भी प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा है।
जयसिंहपुर में भी प्लांट लगवाने के लिए सदर विधायक ने अपनी निधि डीएम को दी है। इसके पहले लंभुआ विधायक अपनी निधि से 25 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीद के लिए अपनी निधि प्रशासन को दी है। प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिले में मरीजों के ऑक्सीजन की दिक्कत दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें