फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसिंहपुर में 70 लाख से लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में तकरीबन बनकर तैयार 100 बेड के हॉस्पिटल में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। डीएम की पहल पर गन्ना आयुक्त ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने प्लांट लगवाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

कर दी है। प्लांट से हॉस्पिटल के संचालन की भी उम्मीद बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ऑक्सीजन के मामले में जिले को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश शुरू की थी। डीएम के प्रयास को सफलता मिलने लगी है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के लिए यूपीडा से व एक अन्य बड़ा प्लांट गन्ना
विभाग से मांगा था। यूपीडा की स्वीकृति के बाद अमहट के ट्रॉमा सेंटर में एक बड़ा प्लांट संचालित हो गया है। इस बीच गन्ना आयुक्त ने भी एक बड़े प्लांट की मंजूरी दे दी है। जिला अस्पताल में डीआरडीओ के जरिए बन रहे ऑक्सीजन प्लांट को देखते
विज्ञापन

हुए डीएम ने गन्ना विभाग से मिले ऑक्सीजन प्लांट को जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में बने 100 बेड के हॉस्पिटल में स्थापित करने की योजना बनाई है। करीब 70 लाख रुपये से लगने वाले प्लांट से 100 बेड के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध होने के
आसार हैं।
गन्ना आयुक्त से ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने इसकी स्थापना के लिए एक कार्यदायी संस्था को प्रक्रिया के तहत नामित कर दिया है। इसे देखते हुए प्लांट के
जल्द स्थापित होने के आसार जताए जा रहे हैं। प्लांट की स्थापना को देखते हुए बिरसिंहपुर के 100 शैया के हॉस्पिटल के जल्द संचालन की उम्मीद भी बढ़ गई है। अस्पताल संचालन के लिए जिलाधिकारी के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका
गांधी भी लगातार शासन से संपर्क में बनी हैं। पिछले दिनों सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र भी लिखा था। अस्पताल के साथ प्लांट के संचालन से कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन की दिक्कत दूर हो सकेगी।
फोटो समेत-12
गन्ना आयुक्त ने बड़े ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी दे दी है। प्लांट को बिरसिंहपुर के हॉस्पिटल में स्थापित कर अस्पताल के जल्द संचालन का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल व प्लांट के संचालन से मरीजों की ऑक्सीजन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। - रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें