सुल्तानपुर। जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक निधि से बने ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। उद्घाटन से मरीजों को सीएचसी पर ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मोतिगरपुर के गोपालपुर बड़ागांव के पदारथपुर अचली में एक बड़े गोआश्रय स्थल का शिलान्यास कराया गया।
जयसिंहपुर सीएचसी पर कोरोना संक्रमण के दौरान स्थानीय सदर विधायक ने अपनी निधि से ऑक्सीजन प्लांट बनवाने के लिए 43.16 लाख रुपये दिए थे। प्लांट तैयार होने के बाद शुक्रवार को स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इससे मरीजों को सीएचसी पर ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मोतिगरपुर क्षेत्र के पदारथपुर अचली गांव में बड़ा गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक ने शिलान्यास किया। कहा कि निर्माण से आवारा पशुओं को इसमें रखा जा सकेगा।