फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिले बड़े साइज के जूते

Fri, 29 Dec 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ठंड से बचाव के लिए शासन ने बच्चों को जूते वितरित करने का निर्देश दिया था। आपूर्तिकर्ता फर्म की ओर से जो जूते विद्यालयों में भेजे गए हैं, वे बड़ी साइज के हैं। कक्षा एक और दो में अध्ययनरत बच्चों के लिए आया जूता कक्षा चार एवं पांच के बच्चों को फिट हो रहा है। ऐसे में कक्षा एक एवं दो के बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन



जिले के परिषदीय विद्यालयों में 31 जुलाई 2017 तक दो लाख 34 हजार 740 बच्चे नामांकित थे। इसमें लाख 12 हजार 538 छात्र तथा एक लाख 22 हजार 202 छात्राएं शामिल हैं। शासन ने 20 मई 2017 तक नामांकित दो लाख पांच हजार 637 बच्चों को जूता-मोजा वितरित करने का निर्देश दिया था। 1735 प्राथमिक विद्यालय एवं 612 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपूर्तिकर्ता फर्म ने जो जूते उपलब्ध कराए हैं, वे साइज के नहीं हैं।

कक्षा एक एवं दो के बच्चों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। उनके लिए जो जूते आए हैं, वे काफी बड़े हैं। कक्षा पांच के बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए जूते की भी साइज बड़ी है। स्कूलों में वितरित किए गए जूते लेकर अभिभावक वापस करने विद्यालय पहुंच रहे हैं। विद्यालयों में बदलने की कोई व्यवस्था नहीं होने से शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बदले जाएंगे जूते:बीएसए 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में बड़ी साइज के जूते आपूर्ति करने की शिकायतें मिल रही हैं। जूते बदलने के संबंध में आपूर्तिकर्ता फर्म से बात की गई है। जिन विद्यालयों में बड़ी साइज के जूते पहुंचे हैं, वे वापस कर सही साइज के जूते ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें