फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू ट्रेलर एक्सप्रेसवे से नीचे खड्ड में गिरा, चालक घायल

Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के मायंग के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर। स्रोत- यूपीडा
विज्ञापन
धनपतगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मायंग गांव के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। ट्रेलर कानपुर से गोरखपुर जा रहा था। मायंग गांव के पास चालक को नींद आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

ट्रेलर सड़क पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे खड्ड में पलट गया। हादसे में वाहन चालक मोहित कुमार निवासी ग्राम कुरथल, थाना गुठाना, जिला मुजफ्फरनगर को मामूली चोटें आईं। मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया। यूपीडा के गश्ती दल ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि चालक को मामूली चोट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें