पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के चिरानेडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर।
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के चिरानेडीह के पास सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर के बीच में खड़ा हो गया। हादसा ट्रेलर चालक को नींद आने से हुआ। ट्रेलर आजमगढ़ से दिल्ली जा रहा था।
दुर्घटना में ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक राजस्थान के टोंक के नगर पोर्ट, रतनपुरा निवासी दौलत राम व सहचालक राजस्थान के टोंक के दुआकला घाड़ निवासी सूरज मीणा बच गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। चालक व सहचालक सुरक्षित हैं। हाइड्रा गाड़ी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।