फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर पलटा बेकाबू कंटेनर

Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के टेरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत- यूपीडा
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के टेरी गांव के पास रविवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में चालक व अन्य लोग बच गए।
विज्ञापन

कंटेनर गुवाहाटी से अजमेर झाड़ू लेकर जा रहा था। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि दुर्घटना रविवार सुबह करीब 09:45 बजे हुई। ट्रक पर मौजूद कंटेनर चालक मैनपुरी जिले के रामगंज, गिरोर निवासी नीलेश व फिरोजाबाद जिले के नगला नरैनी, सिरसागंज निवासी पंकज बच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें