फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओटीपी व सर्वर ने रोकी फॉर्मर रजिस्ट्री की राह

Tue, 10 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के कलेक्ट्रेट में बने जन सुविधा केंद्र पर मंगलवार सुबह नौ बजे से कतार में खड़े किसान, दोपहर होते-होते थककर पेड़ की छांव तलाशते दिखे। कोई मोबाइल में ओटीपी का इंतजार करता दिखा तो कोई बार-बार साथ लाए कागजातों की जांच पड़ताल करता। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को एक ही जवाब मिला कि आज सर्वर नहीं चल रहा, कल आइए। जिले में फार्मर रजिस्ट्री की जमीनी हकीकत यही है।
विज्ञापन

बार-बार समयसीमा तय होने और अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद फार्मर रजिस्ट्री का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जिले में 5,14,636 किसानों के मुकाबले अब तक 2,89,197 किसानों की रजिस्ट्री हो पाई है, जबकि 2,25,439 किसान अब भी पंजीकरण से वंचित हैं। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि सबसे बड़ी परेशानी सर्वर और ओटीपी की है। उपकृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि जिले में 100 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाकर प्रतिदिन लगभग 500 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है और शेष किसानों का पंजीकरण जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।जो टेक्निकल परेशानी है, उसका समाधान तलाशा जा रहा है।
कादीपुर के किसान रामसनेही वर्मा ने कहा कि तीन बार जनसेवा केंद्र आए, लेकिन हर बार सर्वर बंद मिला। कुड़वार के किसान राजेश यादव ने बताया कि आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने में कई दिन लग गए, इसके बाद भी ओटीपी नहीं आने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई तो किसान सम्मान निधि, बीज व खाद अनुदान और अन्य योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है। अब कृषि विभाग फिर से शिविर लगाकर काम तेज करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


किसानों को जानकारी तक नहीं
फोटो संख्या-8, 9
जिले में कई ऐसे किसान हैं, जिन्हें फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी ही नहीं है। लंभुआ क्षेत्र के बृजेश तिवारी ने बताया कि उन्हें हाल ही में इसके बारे में पता चला है। बल्दीराय के छेदी सिंह ने कहा कि दो बीघा जमीन होने के बावजूद उन्हें अब तक किसी ने रजिस्ट्री के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन

तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री का आंकड़े
तहसील- किसान रजिस्ट्रेशन पेंडिंग प्रतिशत
बल्दीराय- 77,963 46,144 31,819 59.19
जयसिंहपुर 1,07,570 62,251 45,319 57.87
कादीपुर 1,21,571 65,689 55,882 54.03
लंभुआ 1,00,767 62,230 38,537 61.76
सदर 1,06,765 52,883 53,882 49.53
कुल 5,14,636 2,89,197 2,25,439 56.19
समाधान के सुझाव
गांव स्तर पर अधिक शिविर लगाकर मौके पर दस्तावेज सुधार और पंजीकरण कराया जाए।
राजस्व विभाग द्वारा खतौनी व भूमि अभिलेखों को तेजी से ऑनलाइन अपडेट कराया जाए।
पोर्टल की क्षमता बढ़ाकर सर्वर समस्या दूर की जाए और हेल्पलाइन सक्रिय रहे।
आधार, बैंक व खतौनी में नाम सुधार के लिए अलग काउंटर या अभियान चलाया जाए।
ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को जरूरी कागज और प्रक्रिया की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें