फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पर्यावरण संतुलन के लिए संगठनों ने किया पौधरोपण

Thu, 06 Jun 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरकारी दफ्तरों में अफसरों ने कर्मचारियों को पर्यावरण को संतुलित रखने की शपथ दिलाई। गोष्ठी, रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही वक्ताओं ने लोगों को पेड़-पौधों की उपयोगिता के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


राणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जब हम पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। आज पर्यावरण का संरक्षण करेंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ जीवन जी सकेंगी। अपने से जुड़े लोगों के जन्मदिन पर पौधे गिफ्ट करें। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व सीताकुंड धाम पर पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि पौधे लगाने के बाद वृक्ष बनने तक इसकी देखभाल करें। इस बार बढ़ते तापमान ने हम सभी को प्रकृति के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. विनय पांडेय व रामअचल मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर कुड़वार क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। सोहगौली के पूरे कालू पाठक में गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य आशीष अग्रहरि, इसरौली के प्रधान नरेंद्र मौर्य, उदय मिश्र आदि ने बरगद व पाकड़ के पौधे रोपित किए और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया। ग्रेंट कुड़वार में नीरज विक्रम सिंह ने पौधे लगाए। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें