सुल्तानपुर। महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कई संगठनों ने मंगलवार सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को दिया।
ज्ञापन में सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में करणी सेना, श्रीराम सेना, हनुमत युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, कुशभवनपुर सेवा समिति, राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला संरक्षक व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा, जिलाध्यक्ष बसंत सिंह, संजय सिंह, अंश सिंह, अनिल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, अजय कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर, इसौली व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के भाले सुल्तान के क्षत्रियों ने राणा सांगा के खिलाफ सपा सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को हलियापुर स्थिति हनुमानगढ़ी प्रांगण में बैठक की।
बैठक में भाले सुल्तान के क्षत्रियों ने विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुल्तानपुर को सौंपने की रणनीति बनाई गई। विचार विमर्श कर पांच अप्रैल को जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
बैठक में विश्वपाल सिंह, धनंजय सिंह, अवधेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, राजा सिंह, सोनू सिंह, देवेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, देवभान सिंह, समर बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।