फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण व फिरौती का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Wed, 07 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपर सिविल जज (अवर खंड)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रगति ने विवाहिता का अपहरण करने व एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के एक गांव के व्यक्ति ने शिवगढ़ थाने के परसीपुर गांव निवासी संदीप वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि 16 अप्रैल 2025 को आरोपी संदीप वर्मा ने विवाहिता व उसके नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल से विवाहिता के पति को फोन पर गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर आरोपी ने बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस के केस न दर्ज करने पर पति ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें