फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

Fri, 19 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत ने एक सिपाही और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश पूछताछ के बहाने एक व्यक्ति की पिटाई और 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़े मामले में आया है। अदालत ने शिवगढ़ थाना प्रभारी को मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

संगीता देवी ने अदालत में अर्जी देकर बताया था कि 20 मार्च की शाम सिपाही अरुण कुमार और उसके तीन साथी उनके पति अमर बहादुर को घर से उठा ले गए। पुलिसकर्मियों ने अमर बहादुर को थाने ले जाते समय और थाने में डंडे-पट्टे से मारा-पीटा व प्रताड़ित किया। पति को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। आरोप है कि पुलिस की यातना से अमर बहादुर को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी पुलिसकर्मियों के वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। कई पेशियों के बाद भी रिपोर्ट पेश न करने पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी प्रति पुलिस अधीक्षक को भी भेजने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें