फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडियों में ई-वाहन ट्रैकिंग का विरोध, उपमुख्यमंत्री से मिले व्यापारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। उन्होंने मंडियों में एक जुलाई से लागू ई-वाहन ट्रैकिंग (जियो-टैगिंग) और गेट पास की नई व्यवस्था का विरोध किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि यह नियम व्यापार में बाधा डाल रहा है। इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने जियो-टैगिंग जैसी समानांतर व्यवस्था को अव्यवहारिक बताया। व्यापारियों को अतिरिक्त और अनावश्यक नियमों से समस्याएं हो रही हैं। इस तकनीकी से दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। खासकर आईफोन उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो रही है। गेट पास की कम समय-सीमा के कारण ट्रांसपोर्टरों ने माल ढोना बंद कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
व्यापारी नेता ने बताया कि सुल्तानपुर का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पुनर्गठन के बाद अमेठी में चला गया है। जिले का औद्योगिक विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने सुल्तानपुर में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग की। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे में सुल्तानपुर के उद्यमियों को प्राथमिकता पर भूखंड आवंटित करने का अनुरोध किया। उन्होंने धोपाप धाम के घाटों के विकास और सड़क निर्माण की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें