फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शास्त्रीनगर वार्ड में शुरू हुई नाली की सफाई

Thu, 06 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के शास्त्रीनगर वार्ड में नाली की सफाई करते पालिकाकर्मी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या की खबर को अमर उजाला के पांच जून के अंक में दो घंटे की ‘बारिश में सड़कें डूबीं, शहर में जल निकासी के बहे दावे’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को नगर पालिका का सफाई विभाग सक्रिय हुआ और सफाई टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर की 17 नंबर लेन में मंगलवार को हुई बारिश से जलभराव हो गया था। लोगों को आवागमन करने में काफी समस्या झेलनी पड़ी थी। सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर शनि भास्कर अपनी टीम के साथ बुधवार को शास्त्रीनगर की 17 नंबर लेन पहुंचे और नालियों की सफाई कराई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि बारिश के दौरान सफाई गैंग पूरी तरह से सक्रिय है।
जहां कहीं भी जलभराव की शिकायत मिल रही है, उसके तत्काल निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। हर वार्ड में नाले-नालियों की सफाई का कार्य टेल तक करवाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें