फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे समेत अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में एचएसआरए के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीएम व रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन के जरिये सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एचएसआरए) के पदाधिकारियों ने देश में रेलवे समेत अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर विरोध जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप यादव व जिलाध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पीएम व रेलवे मंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया।
ज्ञापन के जरिये संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 348 उपक्रम रेलवे, तेल क्षेत्र, बैंक व एलआईसी का निजीकरण रोका जाना चाहिए। निजी क्षेत्र में एससी, एसटी व ओबीसी को आरक्षण दिए जाने की मांग संगठन करता है। इस पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

2021 की जनगणना जातिगत आधार पर की जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की व्यवस्था से काफी हानि होगी। इस पर रोक लगना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रवि प्रजापति, विवेक प्रियदर्शी, सुनील यादव व विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें