फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर याद किए गए वीर अब्दुल हमीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वीर अब्दुल हमीद की शहादत को मुल्क हमेशा याद रखेगा। देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। ये बातें डॉ. सुधाकर सिंह ने कहीं। वे शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन की ओर से पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित शहीद अब्दुल हमीद के 55वें शहादत दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 55वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुधाकर सिंह व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अब्दुल हमीद के ड्राइवर मोहम्मद नसीम शेख ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद देशवासियों के प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान कई मेधावियों के साथ ही ताइक्वांडो की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी शाहीन बानो को सम्मान पत्र दिया गया।
विज्ञापन

लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अंगद सिंह ने कार्यक्रम संयोजक मकबूल अहमद की सराहना की। कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद के ड्राइवर मोहम्मद नसीम शेख को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद शमीम, डॉ. मोहम्मद शाहिद, अपराध निरोधक कमेटी के सचिव अमर बहादुर सिंह, अलीमुद्दीन, आलोक श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम सेठ, भानुकर तिवारी, सुशील बरनवाल, राजेश पांडेय को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मकबूल अहमद नूरी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी सरफराज अहमद, जावेद अंसारी, संदीप कुमार, रिजवान अहमद व इरफान रजा समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें