सुल्तानपुर। महिला आरक्षी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर बुधवार को अदालत में हाजिर हुए। इंस्पेक्टर ने डिस्चार्ज अर्जी दाखिल करने के लिए अदालत से मौका मांगा। इसका महिला आरक्षी के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए कहा कि मामले को विलंबित करने के लिए मौका मांगा जा रहा है।
एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तिथि तय की है। कोतवाली नगर में 14 जुलाई 2022 को एक महिला आरक्षी ने इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरक्षी का आरोप है कि हलियापुर थाने में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर नीशू तोमर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।