फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भीषण गर्मी में दो जनरथ बसों का संचालन बंद

Sat, 23 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज के अमहट ​स्थित कार्यशाला में खड़ी जनरथ बस। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने वाली जनरथ बस सेवा सुल्तानपुर डिपो में खुद बदहाल हो गई है। डिपो की आधी जनरथ बसें लंबे समय से खराब होकर कार्यशाला में खड़ी हैं। मामले को गंभीर मानते हुए परिवहन निगम मुख्यालय और अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में कुल चार जनरथ बसें हैं वर्तमान में दो बसों का ही संचालन हो पा रहा है। बस संख्या यूपी-78 एफएन 8694 बीते 17 मई से तकनीकी खराबी से अमहट कार्यशाला में खड़ी है। दूसरी बस यूपी-78 एफएन 8695 पहले 28 अप्रैल से कंप्रेशर पुली खराब होने के कारण बंद हुई थी। मरम्मत के बाद बस को दोबारा सड़क पर उतारा गया, लेकिन ब्रेक प्रेशर सिस्टम में खराबी आ गई। इसके बाद 20 मई से बस का संचालन बंद हो गया।
जनरथ बसों के बंद रहने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मुख्यालय स्तर से जनरथ बसों की रोज मॉनिटरिंग की जा रही है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद सेवा प्रबंधक अयोध्या क्षेत्र ने फर्म प्रतिनिधियों को दोनों बसों को तत्काल ऑन रोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जल्द सड़क पर उतरेंगी दोनों बसें : एआरएम
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों जनरथ बसों में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराया जा रहा है। फर्म को निर्देश दिए गए हैं कि बसों को जल्द से जल्द ऑन रोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें