फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में आज से होगी ओपीडी

Wed, 19 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में बृहस्पतिवार से ओपीडी शुरू होगी। पुराने भवन से साजो सामान नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिए गए हैं। बुधवार को दिनभर सामानों को नए भवन में शिफ्ट करने का काम चलता रहा। अभी यहां ओपीडी, दवा वितरण काउंटर व पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पैथोलॉजी सेवाओं को दो दिन पहले ही यहां शुरू कर दिया गया है। यहां पर पंजीकरण के लिए छह काउंटर होंगे, जिससे भीड़ कंट्रोल करने में आसानी होगी। इसके अलावा ओपीडी के हर कमरे के सामने मरीज और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
सीएमएस डॉ.सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि अभी शुरुआत में नई बिल्डिंग के मुख्य द्वार को नहीं खोला जाएगा। पुराने ही गेट से इंट्री और निकासी होगी। भीड़ की स्थिति देखने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें