फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाएंगे, तभी देश बनेगा आत्मनिर्भर : रवींद्र

विज्ञापन
राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले को संबो​धित करते व्यापारी नेता। - फोटो : राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले को संबो​धित करते व्यापारी नेता।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हम स्वदेशी अपनाएंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। यह बात भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कही। वह शनिवार को शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में चल रहे अप-ट्रेड स्वदेशी मेले में आए हुए लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें न केवल स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा, बल्कि उनके निर्माण को भी बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन

यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। महामंत्री ने स्वदेशी मेले में लगी दुकानों का भ्रमण कर सामान भी खरीदे। व्यापारियों ने श्याम भोग बेसन, चांदनी चाऊमीन, अचार सहित अनेक स्वदेशी उत्पाद खरीदे। प्रेरणा कैंटीन और एक होटल की ओर से लगाए गए स्टाॅलों पर मोटे अनाजों से बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी मेले में पहुंचकर स्टॉल देखे और सामान खरीदे। इस मौके पर एके सिंह, इंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र कसौधन, शुभम बरनवाल, शिवम जायसवाल, राकेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें