फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार से टकराकर वनरोज की मौत

Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामनाथपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार के पास खड़े लोग।
विज्ञापन
सेमरी बाजार। गोरखपुर के वरासतपुर निवासी अरविंद कुमार, शिव कुमार व हुमायूंपुर निवासी बनमली कौशिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4.30 बजे कार से प्रयागराज से गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रास्ते में जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास अचानक कार के सामने वनरोज आ गया। वनरोज से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उस पर सवार लोग बच गए, लेकिन वनरोज की मौत हो गई।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने बताया कि कार को सेमरी टोल प्लाजा पर पहुंचाया गया है। वनरोज के शव को मुख्य मार्ग से हटाकर दफनाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें