सुल्तानपुर। कमला नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन लाल डिग्गी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार सिंह एवं उप प्रधानाचार्य शैलेश कुमार तिवारी ने मेजर ध्यानचंद एवं विद्यालय के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसमें फुटबॉल, बॉलीबॉल एवं क्रिकेट इत्यादि शामिल थे।
पहले ग्रीन हाउस एवं रेड हाउस के बीच बास्केट बॉल मैच खेला गया, जिसमें 38-24 के अनुपात में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को हराकर विजय प्राप्त की। प्लेयर ऑफ द मैच अर्पित तिवारी को चुना गया। इसके बाद रेड हाउस ब्वाॅयज एवं ग्रीन हाउस ब्वाॅयज का फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें ग्रीन के कैप्टन सौर्य सिंह की ओर से अंतिम समय में किए गये गोल से ग्रीन हाउस विजेता बना। बालिकाओं का रेड हाउस एवं येलो हाउस के बीच फुटबॉल मैंच खेला गया । इसमें रेड हाउस विजेता रहा।
बालिकाओं का रेड हाउस एवं ब्लू हाउस के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें रेड हाउस की मिस्बा इमरान की घातक बल्लेबाजी एवं मनस्वी की धारदार गेंदबाजी के कारण रेड हाउस विजयी रहा। संस्थान के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह व आशा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मृदुल कुमार सिंह, शशांक श्रीवास्तव, कंचन सिंह, हिम्मत सिंह, शशांक श्रीवास्तव, एनएन गुप्ता मौजूद रहे।