फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल गोमती पुल पर वन-वे हुआ ट्रैफिक

विज्ञापन
2. सुल्तानपुर हाईवे से अयोध्या बाईपास पर स्थित गोमती नदी के पुल का चल रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बाईपास पर स्थित खस्ताहाल गोमती पुल की मरम्मत शुरू होने से ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। पुल पर गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां उखड़ गई हैं। पुल पर एकल आवागमन होने से वाहनों का जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से अयोध्या बाईपास तथा टांडा-बांदा हाईवे पर टाटिया नगर और कमनगढ़ पर गोमती नदी का पुल वर्ष 1994 में बना था। ढाई दशक से अधिक समय बीतने के बाद पुल की हालत खस्ताहाल हो गई है। साल भर पहले पुल के गार्डर बदले गए थे।
महीने भर से बारिश का पानी रुकने से पुल की सड़क उखड़ गई है और पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई लोगों के गिरकर चोटिल होने के बाद पांच दिनों से सेतु निगम ने पुल की सड़क मरम्मत का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

पुल पर काम चालू होने से गोमती पुल पर आवागमन पांच दिनों से एकल हो गया है। आवागमन करने वाले धीमी गति से किसी तरह पुल को पार कर आगे को जा रहे हैं। इससे दोनों तरफ लंबा जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें