फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकौड़ा विद्युत उपकेंद्र से एक लाख आबादी को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकौड़ा में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब एक लाख आबादी को बिजली की सहूलियत मिल सकेगी। सब स्टेशन से आसपास के 39 गांवों को आपूर्ति के जोड़ा जाएगा। जरूरतों को देखते हुए शासन की स्वीकृति पर शुक्रवार को ऊर्जा राज्यमंत्री ने सांसद की मौजूदगी में उपकेंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने उपकेंद्र का जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड के सरकौड़ा व उसके आसपास के गांवों को अभी तक बिजली आपूर्ति असरोगा व कुड़वार उपकेंद्र से मिलती थी। बिजली कमी की शिकायतों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर शासन ने सरकौड़ा में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की मंजूरी दी है।
उपकेंद्र बनाने के लिए प्रशासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान ममता श्रीवास्तव ने भूमि उपलब्ध कराई है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक सरकौड़ा में विद्युत उपकेंद्र बनने से करीब एक लाख आबादी को बिजली में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र से करीब 39 गांव जोड़े जाएंगे। अभी तक यहां के गांवों को कुड़वार व असरोगा से विद्युत आपूर्ति की जाती रही है। दो उपकेंद्रों के गांव जुड़ने से कुड़वार व असरोगा का भी विद्युत लोड भी कम हो जाएगा। शुक्रवार को सांसद मेनका गांधी के साथ गांव पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने सब स्टेशन की आधारशिला रखी। इस मौके पर विद्युत वितरण के मुख्य अभियंता एके सिंह, एसई धीरज सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।
सरकौड़ा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभी तक 22 गांवों को चिह्नित किया है। अधिशाषी अभियंता अर्जुनराम बौद्घ के मुताबिक नए उपकेंद्र से करीब 39 गांव को जोड़ने की योजना है। अभी तक इन गांवों में असरोगा व कुड़वार से बिजली आपूर्ति मिल रही है।
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा के मुताबिक उपकेंद्र बनाने पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निर्माण के समय एक ट्रांसफार्मर की स्थापना होगी। उपकेंद्र पर पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी अयोध्या कार्य खंड द्वितीय को दी गई है।
शिलान्यास कार्यक्रम मौके पर इसौली विधायक अबरार अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, शशीकांत पांडेय, बबिता तिवारी, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी, घनश्याम मिश्र, रामचंद्र मिश्र, महावीर श्रीवास्तव, मुकेश अग्रहरि, शिवकुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें