फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के बेटे के ट्वीट से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। एसओ बाजार शुकुल पर अपने ही साथी हेड कांस्टेबल से आए दिन गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। छुट्टी पर घर पहुंचे हेड कांस्टेबल के फूट-फूट कर रोने के बाद उसके बेटे ने एसपी व आईजी को ट्वीट कर पिता को न्याय दिलाने की मांग की है। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के रहने वाले हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह की तैनाती इन दिनों जिले के बाजार शुकुल थाने में है। विभागीय अधिकारियों से छुट्टी लेकर हेड कांस्टेबल बृहस्पतिवार को अपने घर गए थे। छुट्टी पर घर पहुंचते ही विजय भान सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से लिपटकर रोने लगे।
पिता को रोता देख पुत्र आदित्य प्रताप सिंह ने कारण पूछा। विजय भान ने बेटे को बताया कि बाजार शुकुल थाने में तैनात एसओ संतोष सिंह आए दिन उसके साथ गाली- गलौज करते हैं। नौकरी के अंतिम पड़ाव में उससे यह अपमान बर्दाश्त नहीं होता।
विज्ञापन

इतना सुनते ही आदित्य भी भावुक हो गया। पिता की पीड़ा से दुखी आदित्य ने ट्विटर पर आईजी अयोध्या व एसपी अमेठी से पूरे मामले की संक्षिप्त शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराते हुए दोष साबित होने पर एसओ अन्यथा पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। इस बाबत एसओ संतोष सिंह ने हेड कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज करने की बात से इंकार किया है। इनसेट
आईजी रेंज अयोध्या डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने ट्विटर पर शिकायत मिलने की बात स्वीकार की। आईजी ने कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी का यह आचरण गंभीर मामला है। पूरे मामले पर एसपी अमेठी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही एसओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें