फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में हुई 12वीं मौत, 21 मिले नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार की शाम 12वीं मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में 21 नए और मरीज पाए गए हैं। इसमें तीन मरीज पोर्टल पर लखनऊ से अंकित हैं। मरीजों में शहर के ही नौ संक्रमित शामिल हैं। एक पीएचसी के परिवार के चार संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर शुक्रवार को सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 346 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। इसमें 328 निगेटिव व 18 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में अखंडनगर के मुड़िलाडीह पीएचसी के एक कर्मी सहित उसके परिवार के चार सदस्य हैं।
शहर के गोलाघाट स्थित एक चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। विवेकनगर के एक महिला वैष्णोनगर गभड़िया की एक महिला व कुड़वार नाका के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शहर से सटे लंबरदार का पुरवा का एक मरीज पाए गए हैं। शहर के विनोवापुरी व शाहगंज मोहल्ले में एक-एक मरीज मिले हैं। निरालानगर में एक अध्यापक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

धनपतगंज के लोहंगी में एक, बल्दीराय के सेमती में एक, भदैंया के पखरौली में एक, कूरेभार में एक मरीज संक्रमित मिला है। इसमें लखनऊ से पोर्टल पर तीन मरीज संक्रमित अंकित किए गए हैं। दो मरीज मूल निवासी अंबेडकर नगर जनपद के जिले में संक्रमित पाए गए हैं। 21 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। एडीएम वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें