फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगरा आश्रम बंधुआ के महंत बाबा भरतदास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार थाने के बंधुआकलां में स्थित सगरा आश्रम के महंत को मंगलवार की रात कुछ वर्दीधारियों ने उठा लिया। इस बीच अफवाह फैल गई कि महंत का अपहरण हो गया है। बुधवार सुबह आश्रम पर उनके अनुयायी जमा होने लगे तो जिला पुलिस ने स्थिति साफ की। बताया गया कि महंत लखनऊ पीजीआई थाने के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्हें लखनऊ पीजीआई और जिले की कुड़वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस उन्हें साथ ले गई है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकलां में बाबा का सगरा आश्रम स्थित है। बाबा भरतदास को आश्रम का महंत बताया जाता है। भरतदास के खिलाफ पीजीआई थाने में वर्ष 2019 में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वे वांछित चल रहे थे। वहां की पुलिस भरतदास की तलाश में लगी थी। मंगलवार को लखनऊ के पीजीआई व जिले की कुड़वार थाने की पुलिस ने आश्रम पर दबिश देकर बाबा को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पीजीआई थाने की पुलिस पुलिस बाबा को लेकर लखनऊ चली गई।
इसी बीच सगरा आश्रम से अफवाह उड़ गई कि बाबा भरतदास का अपहरण कर लिया गया है। उन्हें जबरन कुछ लोग बंधक बनाकर ले गए। बुधवार सुबह उनके अनुयायी आश्रम पर इकट्ठा होने लगे तो जिला पुलिस ने स्थिति साफ की। एसपी कार्यालय से बताया गया कि बाबा लखनऊ के पीजीआई थाने में कई मुकदमों में वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था। पीजीआई व स्थानीय कुड़वार थाने की पुलिस की मदद से बाबा भरतदास को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें