लंभुआ (सुल्तानपुर)। फेसबुक पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे एक फल व्यवसाई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी पर पीएम, सीएम पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
लंभुआ कस्बे के ब्लॉक रोड का सलमान अहमद फल का व्यापार करता है। सलमान फेसबुक पर सलमान जावेद राइन नाम से अकाउंट भी चलाता है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय सलमान बीते कई माह से समाज में नफरत फैलाने वाले पोस्ट वायरल कर रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो सलमान के अकाउंट की खोज की गई। सलमान ने शाहीन बाग प्रकरण पर पीएम पर अभद्र कमेंट किए थे। भाजपा नेता वसीम रिजवी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। हाल ही में कोरोना वायरस को लेकर सीएम योगी पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए हैं।
लंभुआ कोतवाली में तैनात एसआई भरत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सलमान के 40 से ज्यादा फेसबुक पोस्टों का संज्ञान लिया है। इसके अलावा उन युवाओं पर भी नजर रखी जा रही है, जिन्होंने सलमान की पोस्ट को लाइक किया था।