फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आग से जली डेढ़ बीघा गन्ने की फसल

Sat, 15 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। अज्ञात कारणों से परसौहा निवासी इंद्रजीत वर्मा के गन्ने के खेत में शुक्रवार रात आग लग गई। जिससे डेढ़ बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को पहुंची राजस्वकर्मियों की टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

इंद्रजीत वर्मा के खेत में गन्ना लगा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार देर रात 12 बजे खेत में अज्ञात कारणों से आग लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। जिससे अन्य किसानों का बड़ा नुकसान होने से बच गया। इंद्रजीत के खेत के बगल अन्य किसानों के खेत में गन्ने की फसल लगी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, फायर ब्रिगेड नहीं बुलाया गया, क्योंकि आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। आग लगने की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय राजस्व कर्मियों को भी दी है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फसल जलने की जानकारी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें